दिल्ली – राम नवमी का पर्व भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व है। राम नवमी के दिन भगवान श्री राम की पूजा-अर्चना के साथ ही उन्हें विशेष भोग लगाए जाते हैं और दान-पुण्य किया जाता है। राम नवमी (Ram Navami 2025 Date) पर भगवान श्री राम को कुछ खास चीजों का भोग लगाया जाता है, तो आइए जानते हैं।
राम नवमी पर प्रभु श्रीराम को लगाएं ये भोग
पंचामृत
राम नवमी पर भगवान श्री राम को पंचामृत का भोग लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इससे अन्न और धन में वृद्धि होती है।
खीर
खीर भगवान श्री राम का प्रिय भोग है। राम नवमी पर उन्हें खीर का भोग जरूर लगाना चाहिए। इससे सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।
हलवा
राम नवमी पर भगवान श्री राम को हलवा का भोग भी लगाया जाता है। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।
पंजीरी
राम नवमी पर भगवान श्री राम को पंजीरी का भोग भी लगाया जाता है। इससे अर्पित करने से जीवन में शुभता आती है।
करें इन चीजों का दान (Ram Navami 2025 Daan)
राम नवमी के दिन दान-पुण्य करना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन आप गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र, धन और अन्य आवश्यक वस्तुओं का दान कर सकते हैं।
अनाज
राम नवमी पर अनाज का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। आप गेहूं, चावल, दाल और अन्य अनाज का दान कर सकते हैं।
वस्त्र
राम नवमी पर वस्त्र का दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है। आप गरीबों और जरूरतमंदों को वस्त्रों का दान कर सकते हैं।