किशनगंज: शहर के एक वार्ड में मंगलवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई। आरोप है कि एक युवक ने अपनी सौतेली मौसी के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। महिला ने विरोध करते हुए धारदार हथियार से युवक के गुप्तांग पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, युवक चार दिन पहले राजस्थान से किशनगंज आया था। मंगलवार रात वह अपनी सौतेली मौसी के घर पहुंचा, जहां कथित तौर पर उसने महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। महिला ने आत्मरक्षा में धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद युवक काफी देर तक शर्म और भय के कारण किसी को कुछ नहीं बता सका। हालांकि, अत्यधिक रक्तस्राव होने पर उसने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे तत्काल पश्चिम पाली स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है।
अब तक इस मामले में न तो घायल युवक और न ही महिला की ओर से पुलिस में कोई लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।
परिवार ने साधी चुप्पी
घटना के बाद दोनों पक्षों के परिवारों ने चुप्पी साध रखी है और कोई भी खुलकर कुछ कहने को तैयार नहीं है। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक और महिला के बीच पिछले करीब दो वर्षों से बातचीत होती थी। युवक राजस्थान में रहता था, जबकि महिला किशनगंज शहर में निवास करती है।
एसडीपीओ वन खुसरू सिराज ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और शिकायत मिलने या जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.