जांजगीर चांम्पा। CG NEWS: जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ नगर पंचायत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बीती रात अज्ञात व्यक्तियों ने एक किसान के ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया। आग इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। इस घटना के बाद किसान को भारी नुकसान हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, नवागढ़ नगर पंचायत निवासी अंशु पाटले अपना ट्रैक्टर घर के पीछे खड़ा करके रखते थे। लेकिन बीती रात अज्ञात व्यक्तियों ने ट्रैक्टर में आग लगा दी। आग की चपेट में आने से ट्रैक्टर पूरी तरह जलकर राख हो गया।

सुबह जब इस घटना की जानकारी सामने आई, तो किसान को हुए नुकसान का अंदाजा लगाया जा सकता है। फिलहाल ट्रैक्टर में आग लगने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। आग जानबूझकर लगाई गई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, यह जांच का विषय है।
अब देखना होगा कि इस घटना को लेकर पुलिस क्या कार्रवाई करती है और किसान के ट्रैक्टर को आग के हवाले करने वाले अज्ञात लोगों का पता कब तक चल पाता है।


