कोरबा। बाईपास मुख्य मार्ग पर चोरी की वारदात अंजाम दिया गया था। साडा अड्डा कैफे सहित चार दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया गया था। इस मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड युवक और दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। मामला मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 24-25 फरवरी की दरमियानी रात आरोपियों ने कैफे सहित चार दुकानों पर धावा बोला था और कैश पर हाथ साफ किया था। इस मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपियों को अरेस्ट किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने चोरी के पैसे से ब्रांडेड कपड़ों की खरीदारी की थी। इसके अलावा उन्होंने गोवा जाकर अय्याशी में पैसे उड़ाए थे।
दरअसल, जब 25 फरवरी की सुबह सफाईकर्मी दुकान के बाहर सफाई करने पहुंचा। उसने देखा कि दुकान का शटर आधा खुला हुआ था और ताला टूटा हुआ था। फाईकर्मी ने तत्काल इसकी सूचना दुकान संचालक को दी। पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड को भी मौके पर बुलाया था।
पुलिस ने जांच तेज करते हुए मुड़ापार पीएम आवास कॉलोनी निवासी राजू दास को गिरफ्तार किया। उसके बताए अनुसार पुलिस ने दो नाबालिग को भी पकड़ा गया। जांच में यह सामने आया कि मास्टरमाइंड राजू नाबालिगों से योजना बनाकर चोरी करवाता था।

