Nava Raipur. नवा रायपुर। आज नवा रायपुर स्थित आवासीय कार्यालय में महाबीरगंज मंडल के ग्राम पंचायत मरमा से वरिष्ठ कार्यकर्ता रामचरितर यादव, भारतीय जनता युवा मोर्चा से सतीश जायसवाल और आशिष कुमार यादव ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर जनहित, संगठनात्मक मजबूती और क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक और सकारात्मक चर्चा हुई। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए क्षेत्र के समग्र विकास और जनसेवा के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प भी व्यक्त किया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दों पर रचनात्मक संवाद हुआ।