धमधा। CG NEWS : सरकार ने खरीदी की घोषणा कर दी है और प्रशासन भी तैयारियों को लेकर मुस्तैदी दिखा रहा है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या 15 नवंबर से पहले खरीदी केंद्रों में सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी? क्या किसानों को धान बेचने के दौरान किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा?
इन्हीं सवालों के बीच पूर्व कृषि मंत्री रविंद्र चौबे का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने धान खरीदी की तैयारियों और किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर मौजूदा भाजपा सरकार पर सीधा निशाना साधा है। रविंद्र चौबे ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार किसानों को भ्रमित करने का काम कर रही है। उन्होंने सरकार की नीतियों और धान खरीदी की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए किसानों के हितों को लेकर चिंता जाहिर की।


अब सवाल यह है कि सरकार की घोषणाओं और जमीनी हकीकत में कितना अंतर है? क्या खरीदी केंद्रों में बारदाना, तौल व्यवस्था, टोकन और अन्य जरूरी सुविधाएं समय पर उपलब्ध होंगी? या फिर इस बार भी किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ेगा?
धान खरीदी शुरू होने से पहले पूर्व कृषि मंत्री के इस बयान ने प्रदेश की सियासत में एक बार फिर किसानों के मुद्दे को गरमा दिया है।


