रायपुर। राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के तरुण नगर शीतला तालाब इलाके से 4 बच्चे अचानक गायब हो गए। इन बच्चों की उम्र 6 से 8 साल के बीच है। बताया जा रहा है कि अज्ञात व्यक्ति ने कुछ खाने की वस्तु देकर सभी को अपने साथ ले गए हैं।
एक बच्चे ने आकर बताने पर इस पूरे मामले का खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक सिविल लाइनथाना पुलिस मौके पर पहुंची हुई है।