अंबिकापुर। CG NEWS: शासकीय पट्टे की 30 डिसमिल जमीन के क्रय-विक्रय के पंजीयन में नियमों की अनदेखी के आरोप पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है। कलेक्टर अजीत वसंत ने तत्कालीन उप पंजीयक रॉबर्ट तिर्की को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।
आरोप है कि जमीन की रजिस्ट्री कलेक्टर की अनुमति और भूमिस्वामी अधिकार प्रमाणपत्र के बिना की गई। पंजीयन के दौरान हाईकोर्ट के निर्देशों की अनदेखी का भी आरोप है।

कलेक्टर ने तय समय में जवाब नहीं देने पर तत्कालीन उप पंजीयक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है।

