CG NEWS : जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन गरियाबंद जिला में दो स्तर पर किया गया जिसमें प्रथम दिवस मैनपुर देवभोग ब्लॉक के शिक्षकों का प्रशिक्षण सेजेस धुरवागुड़ी में आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में सहायक जिला परियोजना अधिकारी बुद्धि विलास सिंह जिला नोडल ज्ञानेंद्र शर्मा मास्टर ट्रेनर सतीश मालवीय ने उपस्थित शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया प्रशिक्षण में मैनपुर देवभोग ब्लॉक के लगभग 40 शिक्षक साथियों इस प्रतियोगिता में भाग लिया और बड़े उत्साह के साथ अपनी सहभागिता दर्ज कराई मास्टर ट्रेनर के रूप में सतीश मालवीय ने संसद की कार्रवाई किस प्रकार किया जाता है।
इसका विस्तार पूर्वक वर्णन किया वहीं मास्टर ट्रेनर विजय ठाकुर श्याम सुंदर जायसवाल की भी उपस्थित रही । दूसरा चरण जिला गरियाबंद छुरा फिंगेश्वर के शिक्षकों का रहा इसका आयोजन पीएम श्री विद्यालय गरियाबंद में आयोजित किया गया मास्टर ट्रेनर सतीश मालवीय ने संसद की कार्रवाई और संसद से संबंधित गतिविधियों से अवगत कराया।

जिला नोडल अधिकारी ज्ञानेंद्र शर्मा ने समस्त शिक्षकों को युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन का उद्देश्य एवं कार्यों से अवगत कराया और और युवा संसद प्रतियोगिता में होने वाली गतिविधिओ से अवगत कराया विगत वर्ष गरियाबंद जिला संभाग स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया जो एक टीम वर्कर का परिणाम था । इसी प्रकार इस वर्ष अभी टीमवर्क के बेस से प्रदर्शन करने के लिए नोडल अधिकारी ज्ञानेंद्र शर्मा ने सभी उपस्थित शिक्षकों से आग्रह किया कि वह अपने स्कूलों में अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को युवा संसद की कार्रवाई से अवगत कराया और युवा संसद की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित करें ।

जिससे उपस्थित शिक्षकों ने अपनी हामी भरी और इस आयोजन को और वृहद रूप में करने और अपनी सहभागिता प्रदान करने के लिए उपस्थित शिक्षकों ने सहमति प्रदान की मास्टर ट्रेनर के रूप में सतीश मालवीय और पुरुषोत्तम वर्मा उपस्थित थे कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहायक जिला परियोजना अधिकारी बुद्ध विलास सिंह की उपस्थिति रही जिला नोडल अधिकारी ज्ञानेंद्र शर्मा ने समस्त शिक्षकों से आग्रह किया कि अपने एक जिला स्तर पर बेहतरीन टीम बनाकर जिला का नाम रोशन किया जाना चाहिए । इससे सहमति व्यक्त करते हुए कुशल ध्रुव दिनेश निर्मलकर धर्मराज साहू सियाराम साहू अश्वनी श्रीवास लक्ष्मी देवांगन और उपस्थित शिक्षकों ने अपने जिले का नाम रोशन करने की सहमति व्यक्त किया यह कार्यक्रम एक बहुत ही सफल आयोजन रहा जिसमें जिला के तीनों ब्लॉक के लगभग 60 से 70 शिक्षकों ने भाग लिया और प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए अपनी कटिबद्धता दोहराई और कार्यक्रम को अच्छा और सफल बनाने के लिए सभी शिक्षकों ने अपनी हामी भरी और जिला को एक अलग मुकाम पर लेकर इस वर्ष प्रथम स्थान प्राप्त लाने के लिए बहुत मेहनत और सहभागिता प्रदान करेंगे और हर पहलू को अच्छी तरह से प्रस्तुत करेंगे जिससे जिले को प्रथम स्थान प्राप्त करना एक उद्देश्य बनाया ।


