अभनपुर। CG NEWS: क्षेत्र में अवैध शराब की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभनपुर पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी कड़ी में शराब दुकान के आसपास पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रख रही है।
क्षेत्र में बड़ी मात्रा में शराब के अवैध रूप से परिवहन और बिक्री की सूचनाएं सामने आने के मद्देनजर पुलिस लगातार निगरानी और जांच अभियान चला रही है। अभनपुर थाना प्रभारी आशीष यादव के नेतृत्व में पुलिस की टीम सक्रियता से कार्रवाई कर रही है।

वहीं थाना प्रभारी ने क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की है कि गांव में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, अवैध शराब बिक्री या अन्य गैरकानूनी कार्यों की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

