गरियाबंद। CG NEWS: जिले में भ्रष्टाचार के आरोपों पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए तहसील छुरा के पटवारी खेमचंद साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और ऑडियो क्लिप में पटवारी पर शासकीय कार्य के बदले रिश्वत मांगने और पैसे उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने के गंभीर आरोप सामने आए थे।


कलेक्टर बी.एस. उइके द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्रथम दृष्टया मामला गंभीर अनियमितता और भ्रष्टाचार का प्रतीत होने पर निष्पक्ष जांच के लिए यह कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में पटवारी का मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय (भू-अभिलेख शाखा) गरियाबंद निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

