अभनपुर। CG BREAKING: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान वार्ड पार्षद गब्बू ध्रुव के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के विरोध में पार्षद गब्बू ध्रुव और उनके समर्थक सड़क पर बैठ गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके चलते दुर्गा विसर्जन के लिए जा रही झांकियां बीच रास्ते में रुक गईं। मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
प्रदर्शन की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने पार्षद और उनके समर्थकों को समझाने का प्रयास किया। वहीं, वार्ड क्रमांक-1 के पूर्व पार्षद निलेश सिन्हा भी प्रदर्शन में शामिल हुए।

CSP के आश्वासन के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन
मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएसपी तुलसीराम लेकाम भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पार्षद गब्बू ध्रुव और उनके समर्थकों से बातचीत कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने के बाद पार्षद और उनके साथी सड़क से हटने के लिए राजी हो गए।
इसके बाद रास्ता खुला और दुर्गा प्रतिमाओं की विसर्जन झांकियां आगे रवाना हुईं। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।


