अभनपुर। CG NEWS: अभनपुर में पेट्रोल नहीं मिलने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साए लोगों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी। घटना में घायल कर्मचारी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
मारपीट की घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम पेट्रोल पंप पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर लगातार भीड़ बनी हुई है, जिसके चलते पुलिस भी मौके पर मौजूद रहकर लोगों को शांतिपूर्वक पेट्रोल दिलाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।


