गिरीश गुप्ता गरियाबंद: महासमुंद जिले के बेलसोंडा गांव से एक बेहद दुखद हादसे की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक, गरियाबंद जिले के ग्राम पंचायत पारागांव से राजपूत परिवार की बारात बेलसोंडा पहुंची थी। शादी समारोह के बीच यह हादसा हो गया, जिससे खुशियों का माहौल मातम में बदल गया।
बताया जा रहा है कि उस समय कुछ देर के लिए बिजली गुल थी। इसी बीच बस चालक शेखर दुबे ने सोचा कि बारात को बाद में वापस पारागांव ले जाना है, इसलिए थोड़ी देर बस के केबिन में आराम कर लिया जाए।
इसी दौरान अचानक बिजली सप्लाई शुरू हो गई और शेखर दुबे 33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। तेज करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद बारात में अफरा-तफरी मच गई और शादी का माहौल शोक में बदल गया। मृतक शेखर दुबे गरियाबंद के संतोषी नगर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

