दुर्ग। CG Crime News: दुर्ग के लुचकी तालाब के पास नाबालिग युवती की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है… युवती के सिर पर चोट के निशान मिले हैं, वहीं चेहरे पर भी कई वार किए जाने की बात सामने आई है… घटना के बाद उसके साथ रह रहा कथित आरोपी पति रवि दास मानिकपुरी फरार बताया जा रहा है…
मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है… सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए… पुलिस अब मौत की वजह और घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है… फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद मौत की वास्तविक वजह साफ हो सकेगी… इधर मृतिका के परिजनों ने कथित आरोपी की गिरफ्तारी कर उसे फांसी की सजा देने की मांग की है… आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।


