दिनेश नथानी/भानुप्रतापपुर। CG NEWS : महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में माओवादियों के विस्फोटक डंप पर सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद।
गढ़चिरौली के ग्यारहपत्ती थाना क्षेत्र के तव्वे जंगल में सर्चिंग अभियान के दौरान जमीन में छिपाकर रखा गया विस्फोटक सामग्री का जखीरा मिला। बरामदगी में 11 कुकर, 3 बंडल कॉर्टेक्स वायर, 3 किलो गन पाउडर, 4 डेटोनेटर, बैटरी, स्टील कंटेनर, वायर बंडल, सोलर प्लेट समेत अन्य माओवादी सामग्री शामिल है।

सुरक्षाबलों की सर्चिंग में माओवादियों की विस्फोटक सामग्री का बड़ा डंप उजागर।



