Raipur. रायपुर। आरंग के लोकप्रिय युवा विधायक एवं सतनामी समाज के धर्मगुरु गुरु खुशवंत गुरु को उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं। समर्थकों और अनुयायियों ने उनके स्वस्थ, दीर्घायु और समृद्ध जीवन की कामना की है। समाज और प्रदेश की सेवा में सदैव अग्रणी रहने वाले गुरु खुशवंत गुरु के प्रति क्षेत्रवासियों का स्नेह और आस्था स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।
शुभचिंतकों ने उनके नेतृत्व में आरंग क्षेत्र के सतत विकास और सामाजिक उत्थान की कामना की। उनके जन्मदिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समर्थकों ने उनके प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि गुरु खुशवंत गुरु समाज और प्रदेश के विकास में लगातार अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।