गिरिश गुप्ता गरियाबंद:- जिले के पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के आदेश पर 33 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया गया है। इस तबादले में 6 थाना प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, साथ ही 1 उप निरीक्षक, 3 सहायक उप निरीक्षक (ASI), 13 प्रधान आरक्षक और 10 आरक्षकों का भी स्थानांतरण किया गया है।

