पांच दिवसीय शैक्षणिक यात्रा में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी, साबरमती आश्रम सहित कई ऐतिहासिक एवं दर्शनीय स्थलों का किया भ्रमण
तिल्दा-नेवरा। जे.बी. स्कूल तिल्दा के विद्यार्थियों का पांच दिवसीय अहमदाबाद शैक्षणिक भ्रमण ज्ञान, मनोरंजन और रोमांच के यादगार अनुभवों के साथ संपन्न हुआ।इस यात्रा में विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक विरासत, भारतीय संस्कृति, विज्ञान और आधुनिक विकास को करीब से जाना। खास बात यह रही कि भ्रमण के दौरान बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ जीवनोपयोगी कौशल, अनुशासन, समय प्रबंधन, समूह भावना और आत्मनिर्भरता की व्यावहारिक सीख भी मिली।यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने अक्षरधाम मंदिर, अमूल फैक्ट्री, स्टेच्यू ऑफ यूनिटी, साबरमती आश्रम, साबरमती रिवरफ्रंट, अटल ब्रिज, कांकरिया झील, गुजरात साइंस सिटी और अदलज की बावड़ी सहित प्रमुख स्थलों का भ्रमण किया। इन स्थानों के माध्यम से विद्यार्थियों ने देश के इतिहास, सांस्कृतिक विरासत, स्थापत्य कला, वैज्ञानिक उपलब्धियों और आधुनिक विकास की जानकारी प्राप्त की।इस शैक्षणिक यात्रा में विद्यार्थियों ने मनोरंजन के साथ समूह में रहना, आपसी सहयोग, जिम्मेदारी निभाना और समय का सदुपयोग करना सीखा। विद्यालय के नियमित वातावरण से बाहर निकलकर नए स्थानों और परिस्थितियों को समझने का अवसर उनके आत्मविश्वास एवं व्यक्तित्व विकास के लिए भी महत्वपूर्ण रहा।


