वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान लेकर तिल्दा-नेवरा मंडल पहुंचे जिला प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा बोले- लोकतंत्र की रक्षा के लिए विपक्ष को एकजुट होकर लड़ना होगा।
तिल्दा-नेवरा। कांग्रेस का ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’लोक तंत्र बचाओ अभियान तिल्दा नेवरा मंडल पहुंच गया है। जन चौपाल अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी ने तिल्दा मंडल के द्वारा आयोजित मां मावली मंदिर पुरानी बस्ती के वार्ड नंबर 19 में जन चौपाल सभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने और सरकारी मंचों के राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप लगाया। सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए संसद से सड़क तक संघर्ष छेड़ा है। विपक्षी दल भाजपा की कथित तानाशाही के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब केंद्र और राज्यों में भाजपा की सरकार है, तो अराजकता रोकने के नाम पर सत्तारूढ़ दल को ही रैलियां क्यों निकालनी पड़ रही हैं?

उन्हों ने कहा कि देश की विपक्षी पार्टियां आगामी चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग कर रही हैं बलौदा बाजार के छाया विधायक व पाठ्य पुस्तक निगम के पुर्व अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह के एसआईआर के तहत 14 करोड़ वोट कटने और इनमें तीन करोड़ घुसपैठियों के होने संबंधी बयान पर सवाल उठाया।। जन चौपाल अभियान कार्यक्रम को तिल्दा मंडल अध्यक्ष गोवर्धन यदु, जिला महामंत्री सुनील सोनी, जितेन्द्र सेन, रामेश्वर यादव, संदीप पाण्डेय, नेवरा मंडल अध्यक्ष विजय हरिरामानी, ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर शहर कांग्रेस कार्यक्रम प्रभारी मुरली मनोहर वर्मा , विश्राम चक्रधारी,नीरज राठी, राहुल तेजवानी,दशरथ डहरिया पुर्व पार्षद, के कृष्णा मुर्ति,झन्ना वर्मा,अनुप रावनी, द्वारिका शर्मा, कैलाश गांधी,होले राम पोर्ते, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बघेल,सरोज धुव्र ,जीयनबती धुव्र, आसमति धुव्र,मंजु यादव, बृहस्पति निषाद,सुवेजा निषाद,लता टंडन, ,सहित अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

