रायपुर। CG NEWS: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने लोक भवन में दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके योगदान को स्मरण किया।
इस अवसर पर लोक भवन में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा से याद किया।



