रायपुर। CG NEWS: राजधानी रायपुर के अंतरराष्ट्रीय टेनिस अकादमी स्टेडियम में गोंडवाना कप और इंडिया टेनिस टूर्नामेंट 2026 जारी है। समापन समारोह में AITA के जनरल सेक्रेटरी अनिल धूपर रायपुर पहुंचे हैं। फाइनल मुकाबले के दौरान वे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट छत्तीसगढ़ के लिए खास है और स्थानीय खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर देगा।

छत्तीसगढ़ की गोंडवाना कप अंतरराष्ट्रीय टेनिस अकादमी, रायपुर में ऑल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट 2026 का आयोजन भव्य रूप से जारी है। यह प्रतियोगिता 4 अप्रैल से शुरू हुई, जिसका उद्घाटन में तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहब की उपस्थिति में हुआ।
इस अवसर पर टेनिस अकादमी के महासचिव गुरु चरण सिंह होरा, अध्यक्ष हिमांशु द्विवेदी सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। लगभग 2 लाख रुपये की इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट का आयोजन मनोरमा ग्रुप के सहयोग से किया गया है। प्रतियोगिता में देशभर से करीब 120 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
अब प्रतियोगिता अपने अंतिम चरण में है, जहां कल फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। समापन समारोह में AITA के जनरल सेक्रेटरी अनिल धूपर भी शामिल होंगे, अनिल धूपर आज रायपुर पहुंचे हैं कल फाइनल मुकाबले में शामिल होंगे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे। उन्होंने कहा है कि यह टूर्नामेंट छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हो रहा है। युवाओं के भविष्य को आगे बढ़ने वाला यह गोंडवाना का बेहद ही खासम खास है


