गिरिश गुप्ता गरियाबंद:- उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद दिनांक 25.10.2026 को अनुसूची II में दर्ज वन्यप्राणी सामान्य लंगूर (बंदर) के अवैध शिकार एवं जप्ती कार्यवाही प्रकरण में वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए कुल 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
घटना एवं जप्ती का विवरणः
वन परिक्षेत्र तौरेंगा के अंतर्गत आने वाले परिसर गरीबा, आरक्षित वनक्षेत्र, कक्ष क्रमांक 1200 में वन्यप्राणी बंदर (मादा) 02 नग का अवैध शिकार किया गया था। वन विभाग की संयुक्त टीम ने मौके से वन्यप्राणी बंदर के 13.800 किग्रा. कच्चा मांस एवं अपराध में प्रयोग की गई 01 नग कुल्हाड़ी, 04 नग छुरी, 01 नग पनसुल, 04 नग पीला थैला एवं 01 नग मोटर सायकल एच.एफ. डिलक्स क्र. CG04MF3970 को जप्त किया। इस मामले में संलिप्त 03 आरोपियों को दिनांक 26/10/2026 को गिरफ्तार कर मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय, प्रथम श्रेणी गरियाबंद में पेश कर जेल दाखिल किया गया था। इसके पश्चात, फरार चल रहे अन्य 04 सह-आरोपियों को भी गिरफ्तार कर विभागीय कार्यवाही पूरी की गई और दिनांक 17/11/2026 को मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय, गरियाबंद के समक्ष प्रस्तुत कर जेल दाखिल किया गया।
लगाई गई धाराएं:
आरोपियों के विरुद्ध वन्यप्राणी (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 9, 27, 29, 31, 32, 39, 49, 50, 51
एवं 52 के तहत वन अपराध दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरणः
सभी 07 आरोपी ग्राम कबाटपानी, ग्राम पंचायत मुंडीबेड़ा, पोस्ट गोना, थाना व तहसील रायघर, जिला
नवरंगपुर (उड़ीसा) के निवासी हैं:-
- भुशा पिता लालघर, जाति कोंद, उम्र 50 वर्ष ।
- बनमाली सांता पिता सुकिया सांता, जाति कोंद, उम्र 51 वर्ष ।
- सोलन्दर पिता रतनू सांता, जाति कोंद, उम्र 26 वर्ष ।
- लालु सांता पिता सुंदरू सांता, जाति कोंद, उम्र 54 वर्ष ।
- किशोर (केशर) पिता राजना सांता, जाति कोंद, उम्र 34 वर्ष ।
- राजू (राधु) सांता पिता संधर सांता, जाति कोंद, उम्र 38 वर्ष।
- केन्दु (बांदे) सांता पिता अरजू सांता, जाति कोंद, उम्र 37 वर्ष।
टीम का विशेष सहयोगः
उपरोक्त विभागीय कार्यवाही में श्री केजूराम कोरचे, वनक्षेत्रपाल, परिक्षेत्र अधिकारी तौरेंगा बफर, श्री गौरीशंकर भोई उपवनक्षेत्रपाल, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी गाजीमुड़ा, श्री पुरूषोत्तम वनरक्षक एवं अन्य वन कर्मचारियों व दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।

