गिरीश गुप्ता गरियाबंद। CG NEWS: गरियाबंद पुलिस ने साइबर सेल की मदद से गुम हुए 60 मोबाइल फोन बरामद कर उनके संबंधित मालिकों को सुपुर्द किया। खोए हुए मोबाइल वापस मिलने के बाद मोबाइल मालिकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।
गरियाबंद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की पहल पर गुम हुए मोबाइल फोन को CEIR पोर्टल के माध्यम से खोजकर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस लौटाया जा रहा है।

आज दिनांक 05.10.2026 को गरियाबंद पुलिस द्वारा साइबर सेल की मदद से 60 मोबाइल बरामद कर संबंधित व्यक्तियों को सुपुर्द किए गए। गुम हुए मोबाइल वापस पाकर सभी लोगों के चेहरे पर खुशी लौट आई।
पुलिस की यह पहल आगे भी जारी रहेगी। गरियाबंद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल किसी भी कारणवश गुम हो जाता है तो इसकी सूचना तत्काल साइबर सेल गरियाबंद को दें, ताकि गुम हुआ मोबाइल वापस मिल सके।
CEIR पोर्टल भारत सरकार द्वारा जारी किया गया एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है। इसके माध्यम से गुम एवं चोरी हुए मोबाइल के IMEI नंबर को सर्च कर वर्तमान में मोबाइल हैंडसेट में चल रहे सिम की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
मोबाइल गुम होने पर नजदीकी थाना जाएं, जहां फोन से संबंधित आवश्यक जानकारी मांगी जाएगी। इसमें मोबाइल नंबर, IMEI, डिवाइस ब्रांड, डिवाइस मॉडल, मोबाइल की रसीद, मोबाइल कहां खोया, फोन खोने की तारीख, फोन के मालिक का नाम, घर का पता एवं आधार कार्ड साथ में लेकर जाएं।


