रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित ग्रैंड विजन मुख्यालय में विराजमान भगवान गणेश को विधि-विधान और भक्तिभाव के साथ विदाई दी गई। विसर्जन से पहले मुख्यालय परिसर में भगवान गणपति की विशेष पूजा-अर्चना और आरती की गई। इसके बाद पूरे परिसर में भगवान गणेश की परिक्रमा कराई गई। भगवान गणेश की परिक्रमा के दौरान पूरा परिसर ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयघोष से गूंज उठा। इस दौरान ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरचरण सिंह होरा सहित ग्रैंड विजन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
चेयरमैन गुरचरण सिंह होरा ने भगवान गणेश की आरती कर सभी के सुख, शांति, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। इसके बाद भगवान गणेश की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाया गया और श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ बप्पा को विदाई दी गई।

सुबह से चल रही थी विसर्जन की तैयारी
गणपति विसर्जन को लेकर ग्रैंड विजन कार्यालय में सुबह से ही तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। पूजा-अर्चना और आरती के बाद उपस्थित सभी लोगों को प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान कर्मचारियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया।
भगवान गणेश की विदाई के दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे लगातार गूंजते रहे। भक्तों ने अगले वर्ष फिर से बप्पा के आगमन की कामना के साथ भावपूर्ण माहौल में गणपति जी को विदाई दी।



