डोंगरगढ़। नवरात्रि पर्व के दौरान मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए कांग्रेस नेता व नागरिक सहकारी बैंक अध्यक्ष हरमीत सिंह होरा आज डोंगरगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर विधि – विधान से पूजार्चना करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश की तरक्की समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
कांग्रेस नेता हरमीत सिंह होरा आज राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ प्रवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शन करते हुए विधि-विधान से बगलामुखी मां बम्लेश्वरी देवी की पूजा अर्चना की । इस दौरान उन्होंने मां बम्लेश्वरी से छत्तीसगढ़ प्रदेश की तरक्की, खुशहाली, समृद्धि को लेकर कामना की। उन्होंने देश और प्रदेश वासियों को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह प्रतिवर्ष मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं । उन्होंने कहा कि नवरात्रि का यहां पर्व मां शक्ति की आराधना का पर्व है, जो सभी के जीवन में खुशमय में और मंगलमय हो। इस दौरान उन्होंने मंदिर समिति के पदाधिकारी से यहां किया जा रहे विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा की।


