रायपुर। CG Sports News: छत्तीसगढ़ में टेनिस को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वर्गीय अजय निहलानी मेमोरियल छत्तीसगढ़ स्टेट टेनिस रैंकिंग टूर्नामेंट का शुभारंभ शुक्रवार को यूनियन क्लब एवं इंटरनेशनल टेनिस स्टेडियम में किया गया। 23 से 25 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। टूर्नामेंट का शुभारंभ छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने किया। वहीं टूर्नामेंट का समापन कल 25 अक्टूबर को किया जाएगा, जिसमें विजेता खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के अध्यक्ष डॉ. हिमांशु द्विवेदी और महासचिव गुरुचरण सिंह होरा के हाथों पुरस्कृत किया जाएगा।
देखें आज के परिणाम

रायपुर में आयोजित टेनिस टूर्नामेंट के गर्ल्स 16 वर्ग में Jahnvi Shaw ने शानदार जीत हासिल की!
आरिज़ खान ने फाइनल मुकाबले में दूसरे वरीयता प्राप्त सार्थक सुंदरानी को 7–2 से करारी शिकस्त दी। under -18
तनिष्ठा भटनागर को हराकर जान्हवी शॉ ने जीता गर्ल्स 18 का फाइनल मुकाबला
स्निजा नायर (Snija Nair) ने अंतिम मैच में हरलीन खेत्रपाल (Harleen Khetarpal) को 7-4 के स्कोर से हराकर जीत हासिल की।
बता दें कि प्रतियोगिता में अंडर-12, अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-18 आयु वर्ग के मुकाबलों के साथ पुरुष एवं महिला सिंगल्स और डबल्स स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं। इसके अलावा 45+ और 55+ आयु वर्ग में डबल्स मुकाबले भी होंगे। टूर्नामेंट का उद्देश्य खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धा का अवसर देना और प्रदेश में टेनिस की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना है।


