छत्तीसगढ़ में महुआ सीजन इस बार कई परिवारों के लिए मातम लेकर आया है। अलग-अलग जिलों में जंगली जानवरों के हमले में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1 महिला गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है।
कोरिया जिले में महुआ बीनने गए बुजुर्ग पर हाथी ने हमला कर दिया, वहीं दूसरे मामले में जंगली बिल्ली के काटने से महिला की मौत हो गई। बलरामपुर में भालू के हमले से एक बुजुर्ग महिला घायल है।
गांवों में डर का माहौल है। लोग कह रहे हैं कि जंगल जाना अब जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है। महुआ सीजन में हर साल हजारों ग्रामीण जंगल जाते हैं, लेकिन इस बार लगातार हमलों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।
वन विभाग से सुरक्षा बढ़ाने और गश्त तेज करने की मांग उठ रही है। सोशल मीडिया पर भी यह खबर तेजी से वायरल हो रही है।

