रायपुर। CG NEWS : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के राष्ट्रव्यापी ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को छत्तीसगढ़ में गति देने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला प्रभारियों की नियुक्ति की है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से 17 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश में अभियान के दूसरे और तीसरे चरण के सफल क्रियान्वयन एवं आयोजन के लिए 41 जिला और संगठनात्मक क्षेत्रों के प्रभारियों की सूची जारी की गई है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेश के अनुसार, अभियान का दूसरा चरण 10 से 20 अक्टूबर तक और तीसरा चरण 25 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक निर्धारित किया गया है। इन चरणों के तहत अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने और संगठनात्मक गतिविधियों के समन्वय की जिम्मेदारी नियुक्त प्रभारियों को सौंपी गई है।

देखें पूरी लिस्ट



