सरगुजा । CG NEWS: सरगुजा जिले में सोशल मीडिया पर वायरल आपत्तिजनक वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है। मामला स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय बतौली का बताया जा रहा है, जहां पदस्थ संविदा शिक्षक सुरेश कुमार जायसवाल को शिक्षा विभाग ने तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया है।
शिकायतकर्ता अमित गुप्ता ने जिला शिक्षा अधिकारी को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया कि 20 अप्रैल की मध्य रात्रि संबंधित शिक्षक एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।
घटना सामने आते ही इलाके में अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों में भारी नाराजगी देखी गई। लोगों ने निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश ओझा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षक को हटाने का आदेश जारी किया और कहा कि पूरे प्रकरण की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। अब जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।
The post CG NEWS: जंगल में मंगल कांड! छात्रा संग आपत्तिजनक वीडियो वायरल, शिक्षक पर गिरी गाज appeared first on Grand News.

