CG News : बिलासपुर में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर के निर्देश और उप संचालक के मार्गदर्शन में 4 अप्रैल 2026 को खनिज अमले ने रतखंडी क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान अरपा नदी क्षेत्र से अवैध रूप से रेत का उत्खनन और परिवहन करते हुए 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली वाहनों को पकड़ा गया।
विभाग ने सभी वाहनों को जब्त कर पुलिस चौकी बेलगहना की अभिरक्षा में रखा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। खनिज विभाग की इस कार्रवाई से अवैध कारोबार में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है।

