भानुप्रतापपुर। CG NEWS: भानुप्रतापपुर दीपावली पर्व को देखते हुए नगर में हाई स्कूल मैदान में पटाखा बाजार लगाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कल से भानुप्रतापपुर में पटाखों की दुकानें सजनी शुरू हो जाएंगी। इस बार कुल 20 दुकानदारों को दुकान लगाने के लिए स्थान आवंटित किए गए हैं।

दुकानों का आवंटन पारदर्शी प्रक्रिया के तहत लकी ड्रॉ के माध्यम से किया गया। इस दौरान नगर पंचायत की ओर से नरेंद्र ठाकुर उपस्थित रहे। उन्होंने लकी ड्रॉ में निकली पर्चियों के आधार पर सभी 20 दुकानदारों को दुकान नंबर वितरित किए।
लकी ड्रॉ में दुकानदारों को मिले दुकान नंबर इस प्रकार हैं—
1. मनीष गांधी – दुकान नंबर 1
2. भीखम – दुकान नंबर 2
3. दिनेश जोशी – दुकान नंबर 3
4. जोशी – दुकान नंबर 4
5. सचिन दुबे – दुकान नंबर 5
6. रूपेश पांडे – दुकान नंबर 6
7. सचिन दुबे – दुकान नंबर 7
8. हरेश चक्रधारी – दुकान नंबर 8
9. कावेरी मरकाम – दुकान नंबर 9
10. आकाश सोलंकी – दुकान नंबर 10
11. गजानंद डड़सेना – दुकान नंबर 11
12. रूपेंद्र मरकाम – दुकान नंबर 12
13. कुंदन साहू – दुकान नंबर 13
14. महेश जैन – दुकान नंबर 14
15. ललित गांधी – दुकान नंबर 15
16. प्रेम शर्मा – दुकान नंबर 16
17. प्रवीण विश्वास – दुकान नंबर 17
18. अखिलेश वर्मा – दुकान नंबर 18
19. अजय राठौर – दुकान नंबर 19
20. टुपेश पात्र – दुकान नंबर 20
लकी ड्रॉ के बाद अब दुकानदार अपनी निर्धारित जगह पर दुकानें सजाने की तैयारी में जुट गए हैं। कल से पटाखा बाजार में रौनक देखने को मिलेगी और दीपावली की खरीदारी के लिए बाजार तैयार रहेगा।


