बलौदाबाजार। CG Crime : जिले के कसडोल क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर महिला के साथ शोषण किए जाने का आरोप लगा है। पीड़िता ने स्वास्थ्य विभाग के एक वाहन चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार, कसडोल की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ वाहन चालक ने उसे नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। इसी बहाने आरोपी ने उसे अपने सरकारी आवास पर बुलाया।

महिला के मुताबिक, आवेदन से जुड़ी प्रक्रिया के नाम पर उसे दो अलग-अलग दिनों में बुलाया गया, जहां आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की। आरोप है कि इस दौरान महिला के पति को बाहर भेज दिया गया था।
पीड़िता ने यह भी कहा है कि घटना के बाद उसे धमकाया गया और किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई। साथ ही पैसों के लेन-देन का मामला भी सामने आया है।
वहीं आरोपी ने सभी आरोपों को नकारते हुए इसे साजिश बताया है। उनका कहना है कि उन्हें झूठा फंसाया जा रहा है और उनके पास अपने बचाव के लिए सबूत मौजूद हैं।

पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल इस पूरे मामले की सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी।


