नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्यसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल से अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने उत्तराखंड से दिनेश आर्या और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को उम्मीदवार बनाया है।
राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड की एक सीट पर चुनाव होना है। वहीं पश्चिम बंगाल में एक राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव प्रस्तावित है। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक दोनों सीटों पर मतदान 16 अक्टूबर 2026 को होगा।

नामांकन की प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू हो चुकी है, जबकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर निर्धारित है। मतगणना भी 16 अक्टूबर को होगी।
बीजेपी की ओर से उम्मीदवारों के नामों के ऐलान के बाद अब दोनों राज्यों में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है।


