तिल्दा नेवरा – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। दोनों महापुरुषों के माल्यार्पण के बाद गोष्ठी हुई। इन महापुरुषों के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्रकला डाक्टर खुमान वर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी ने हमें आजादी दिलाई थी। आज हमे उनके पदचिन्हों पर चलने की जरूरत है। महात्मा गांधी अहिंसा के पुजारी थे। इसी तरह से लाल बहादुर शास्त्री ने अपने प्रधानमंत्री के कार्यकाल में देश को ऊंचाइयों पर पहुंचाया। अवसर पर प्रमुख रूप से चंद्रकला डॉ खुमान वर्मा अध्यक्ष नगर पालिका तिल्दा नेवरा , राम पंजवानी सासंद प्रतिनिधि कोहका कॉलेज ,पार्षद रानी सौरभ जैन , चंद्रकुमार पाटिल प्रदेश मंत्री अनुसूचित जाति भाजपा,नरेन्द्र शर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता, ईश्वर यदु सभापति लोकनिर्माण ,राजस्व व बाजार विभाग, राजकुमार गेंड्रे ,सौरभ जैन ,सुरेश लखवानी ,अनिल नायक -मनोनीत पार्षद ,भाजपा नेता डाक्टर खुमान वर्मा ,यशवंत सेन, अमितोश धीरज,राजेश एवं भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे


