बलौदाबाजार-भाटापारा। CG Crime: जिले को नशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत सिमगा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा अवैध मादक पदार्थ गांजा पकड़ा है।
पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में यह कार्रवाई थाना प्रभारी सिमगा परिवेश तिवारी के नेतृत्व में की गई।

मुखबिर से सूचना मिली थी कि UP नंबर की दो लग्जरी कारों से गांजे की बड़ी खेप निकलेगी। नाकाबंदी के दौरान तस्करों ने पुलिस की गाड़ी को देखकर स्पीड बढ़ा दी और भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो तेज रफ्तार में दोनों कारें ग्राम दारचूरा, थाना सिमगा में जाकर टकरा गईं। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को धर दबोचा।
तस्करी का रूट – ओडिशा – महासमुंद – रायपुर – बलौदाबाजार (सिमगा) – मुंगेली – बिलासपुर – अंबिकापुर होते हुए उत्तर प्रदेश।
पुलिस की बड़ी जब्ती –
1. गांजा – 30 किलो 430 ग्राम, अनुमानित कीमत 15 लाख 21 हजार 500 रुपये
2. बालेनो कार क्रमांक UP70 GN 5538
3. स्विफ्ट कार क्रमांक UP70 GE 3782
4. 7 नग मोबाइल फोन
इस मामले में पुलिस ने कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ जारी है।
आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(B) के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पता लगा रही है कि ओडिशा में गांजा किससे लिया और UP में किसे सप्लाई करना था।


