सिमगा / बलौदाबाजार-भाटापारा। CG BREAKING : थाना सिमगा क्षेत्र में NH-130 मेन रोड पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। जेपी फ्यूल्स इंडियन पेट्रोल पंप के सामने ग्राम दरचुरा में रायल ट्रेवल्स की बस क्रमांक CG04-NM-0859 खराब हालत में खड़ी ट्रक क्रमांक CG07-BL-4370 के पीछे जा टकराई।
हादसे में बस के चालक *भागीरथी यादव पिता मंग्लू यादव (38 वर्ष) निवासी खजरीढाप थाना बागबाहार जिला जशपुर* और हेल्पर *पवन देवांगन* की मौके पर गंभीर चोट आने से मौत हो गई, जबकि बस में सवार *समीम मोहम्मद पिता शाकिर अली (33 वर्ष) निवासी सरना थाना रघुनाथ नगर जिला बलरामपुर* की भी मौत की सूचना है। बस में सवार 15 से 20 अन्य सवारियों को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें एम्बुलेंस से सरकारी अस्पताल सिमगा में भर्ती कराया गया है।

कैसे हुआ हादसा –
मर्ग जांच में बताया गया कि रायल ट्रेवल्स की बस क्रमांक CG04-NM-0859 रायपुर से बलरामपुर के लिए निकली थी। बस को हमेशा की तरह चालक भागीरथी यादव चला रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों और यात्रियों के कथन के अनुसार चालक ने बस को मनमानी ढंग से तेजी व लापरवाही पूर्वक, खतरनाक ढंग से नींद की झपकी की हालत में चलाया। NH-130 पर पहले से खराब हालत में खड़ी ट्रक (जिसमें NHAI द्वारा सुरक्षा हेतु रेडियमयुक्त स्टॉपर लगा था) के पीछे बस ने सीधे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
पुलिस कार्रवाई –
सूचना पर थाना सिमगा पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में थाना सिमगा में अपराध क्रमांक 470/2026 धारा 281, 125(A), 106(1) BNS एवं 184 MV Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं 3 अलग-अलग मर्ग क्रमांक 98/2026, 99/2026, 100/2026 धारा 194 BNSS के तहत जांच पंचनामा कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे जांच जारी है।


