डेस्क। भाजपा प्रदेश सहसंयोजक नितिन अग्रवाल ने कोलकाता में आयोजित “इंटेलेक्चुअल एंड बिज़नेस मीट” में भाग लिया, जहाँ मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। इस आयोजन में उद्योग, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े बुद्धिजीवियों की भागीदारी रही, जिन्होंने विभिन्न समसामयिक विषयों पर अपने विचार साझा किए। मुख्य अतिथि नितिन नबीन के संबोधन ने उपस्थित लोगों को प्रेरित किया और विकास तथा संगठनात्मक मजबूती पर विशेष जोर दिया गया।
इस बीच नितिन अग्रवाल ने कहा कि इस आयोजन में मेरी भी एक छोटी सी “गिलहरी” जैसी भूमिका रही, जिसका मुझे गर्व है। पश्चिम बंगाल में जारी पहले चरण के मतदान में 90 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज होना राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यह उच्च मतदान प्रतिशत जनता की बढ़ती भागीदारी और बदलाव की संभावनाओं को दर्शाता है। इसे भारतीय जनता पार्टी के लिए भी सकारात्मक माहौल के रूप में देखा जा रहा है, जो राज्य में नए राजनीतिक समीकरण बनने की ओर इशारा करता है। उन्होंने कहा कि पिछले दो महीनों से बंगाल में कार्य करते हुए मैं स्वयं इस सकारात्मक परिवर्तन को महसूस कर रहा हूँ। पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के बीच संवाद और संपर्क अभियान तेज हुए हैं, जिससे संगठन को मजबूती मिल रही है।

नितिन नबीन के राष्ट्रीय नेतृत्व में उनकी कठोर तपस्या, समर्पण और दूरदृष्टि निश्चित ही बंगाल में नए युग की शुरुआत करेगी। बंगाल में बदलाव की यह लहर अब रुकने वाली नहीं है। आने वाले चरणों के मतदान और उनके परिणाम इस राजनीतिक दिशा को और स्पष्ट करेंगे।


