अभनपुर। CG NEWS : जनपद पंचायत अभनपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत नायकबांधा में 15वें वित्त की राशि से कराए गए निर्माण कार्यों को लेकर वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत के वार्ड क्रमांक 04 निवासी रामस्वरूप साहू ने इस संबंध में शिकायत कर सरपंच और सचिव के विरुद्ध जांच एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की थी मामले में जांच के बाद सचिव का निलंबन हुआ लेकिन अभी तक सरपंच पर कार्रवाई नहीं हुई है।
शिकायत में आरोप लगाया गया था कि वर्ष 2021-22 से 2025-26 के बीच कराए गए कुछ निर्माण कार्यों को नाम बदलकर दोबारा प्रस्तावित किया गया और पंचायत मद की राशि आहरित की गई।

दस्तावेजों में वर्ष 2025-26 के पांच कार्यों का उल्लेख है। इनमें रोहित साहू, निशा पटेल और विद्याचरण कुर्रे के घर के पास सीसी रोड निर्माण सहित नाली निर्माण के कार्य शामिल हैं। इन चार कार्यों के लिए 49-49 हजार रुपये दर्शाए गए हैं। वहीं विरेंद्र के घर से राजेश सोनवानी के घर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण के लिए 1 लाख 65 हजार रुपये का उल्लेख था।
शिकायतकर्ता का आरोप था कि पहले से हो चुके कार्यों को दोबारा दर्शाकर सरकारी राशि निकाली गई। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की थी। अब इस मामले में कार्रवाई हुई है सचिव के बाद अब सरपंच पर कार्रवाई को लेकर प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।



