Ambikapur. अंबिकापुर। आज जिला पंचायत कार्यालय अंबिकापुर में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के सभी प्रमुख अधिकारियों ने भाग लिया। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिला प्रशासन की विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों और प्रशासनिक प्रगति की समीक्षा की गई। इसी क्रम में, भाजपा कार्यालय अंबिकापुर में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर एक समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी, विधायकगण, संभागीय प्रभारी, तथा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, जनसंपर्क, स्थानीय समन्वय एवं व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियाँ सौंपते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।