बलौदा बाजार : बलौदा बाजार जिले में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी पुनेश चतुर्वेदी को कोर्ट ने 28 साल की सजा सुनाई है। ये पूरा मामला हथबंद थाना क्षेत्र का है।
पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता से मिली जानकारी के अनुसार, 19 मई 2024 को ग्राम खिलोरा में आरोपी पुनेश चतुर्वेदी एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दरिंदगी की। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया।

कोर्ट ने प्रस्तुत साक्ष्यों, बालिका के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को दोषी पाया और आरोपी पुनेश चतुर्वेदी को 28 साल की सजा सुनाई गई।



