अंतागढ़। CG NEWS: आदमी पार्टी के परवेज खान को कांकेर लोकसभा अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर पूरे कांकेर जिले एवं आम आदमी पार्टी परिवार द्वारा बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ प्रेषित की।पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने कहा कि यह हम सभी के लिए खुशी और गर्व का विषय है।
आशा है कि परवेज खान जी अपने नए दायित्व का पूरी क्षमता एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा कांकेर लोकसभा क्षेत्र में पार्टी संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

आम आदमी पार्टी का उद्देश्य आम जनता की आवाज को बुलंद करना और शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, रोजगार, किसानों एवं आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है। हमें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में संगठन को आगे बढ़ाने तथा जनसमस्याओं को संबंधित मंचों तक पहुँचाने के प्रयासों को गति मिलेगी।
इस शुभ अवसर पर हम एक बार फिर परवेज खान जी को नई जिम्मेदारी के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हैं और उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हैं।
हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!


