तिल्दा-नेवरा। CG NEWS: वर्षों से बिछड़े सहपाठी फिर मिलेंगे, गुरुजनों का सम्मान होगा और स्कूल के सुनहरे दिनों की यादें ताजा होंगी। तिल्दा-नेवरा के प्रतिष्ठित बी.एन.बी. हाई स्कूल में 20 दिसंबर 2026 को भव्य एलुमनाई मीट (पूर्व छात्र-छात्रा मिलन समारोह) आयोजित किया जाएगा। इसमें वर्ष 1959 से 2005 तक के पूर्व विद्यार्थी शामिल होंगे।
इस अनूठी पहल को साकार करने में भाजपा तिल्दा-नेवरा शहर मंडल के उपाध्यक्ष सौरभ जैन की विशेष भूमिका रही है। वे पिछले चार-पांच वर्षों से लगातार पुराने विद्यार्थियों को खोजने, उनसे संपर्क करने और सभी को एक मंच पर लाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। उनकी मेहनत अब रंग लाती दिखाई दे रही है।

इस आयोजन में देश-प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिष्ठित पदों पर कार्यरत और अपनी पहचान बना चुके पूर्व विद्यार्थी शामिल होंगे। साथ ही पुराने गुरुजनों के सम्मान और विद्यालय की गौरवशाली परंपरा को याद करने का अवसर भी मिलेगा।
सौरभ जैन ने सभी पूर्व छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे अपने पुराने सहपाठियों के साथ इस ऐतिहासिक मिलन समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर वर्षों पुरानी यादों को फिर से जीवंत बनाएं।


