सरगुजा ( अंबिकापुर)। CG NEWS : प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल के चलते आम लोगों को राजस्व संबंधी कार्यों में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच कृषि मंत्री रामविचार नेताम का बयान सामने आया है। मंत्री ने कहा कि पटवारियों के हड़ताल पर जाने के बावजूद आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए मैदानी अमला मौजूद है। राजस्व विभाग के साथ अन्य विभागों का भी सहयोग लिया जा रहा है। वहीं किसानों को धान खरीदी के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए किसान आईडी के आधार पर व्यवस्था बनाने की बात कही है। पिछले वर्ष सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध धान आवक और भंडारण की शिकायतों को देखते हुए इस बार विशेष सतर्कता बरतने की बात कही है।
पटवारियों की हड़ताल ने एक बार फिर प्रदेश की राजस्व व्यवस्था और आम जनता की परेशानियों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि सरकार आम लोगों की समस्याओं को लेकर गंभीर है। हड़ताल के बावजूद मैदानी स्तर पर अमला मौजूद है और राजस्व विभाग के साथ दूसरे विभागों का भी सहयोग लिया जा रहा है। वहीं धान खरीदी को लेकर मंत्री ने कहा कि जिन किसानों की किसान आईडी बनी हुई है, उनके आधार पर खरीदी व्यवस्था को सुचारू बनाया जा सकता है। पिछले वर्ष सीमावर्ती इलाकों में अवैध रूप से धान लाने और भंडारण के मामले सामने आए थे, जिसे देखते हुए इस बार विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।


