रायपुर। CG NEWS: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री तथा गरियाबंद जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल 13 नवंबर शुक्रवार को गरियाबंद जिले के प्रवास पर रहेंगे।
मंत्री बघेल दोपहर 12 बजे गरियाबंद पहुंचेंगे और वहां आयोजित जनप्रतिनिधियों के दिवाली मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। बघेल दोपहर 3ः00 बजे से 4ः00 बजे तक जिला कार्यालय के सभाकक्ष में प्रशासनिक बैठक लेंगे। बैठक के उपरांत शाम 4ः00 बजे गरियाबंद से नवा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगें।

