जांजगीर-चांपा। CG BREAKING: जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डिघोरा में पिता द्वारा अपने ही बेटे की टंगिया से हमला कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रावेंद्र मरावी (35 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपी पिता दिलहरण मरावी ने थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक शराब पीने के बाद आए दिन घर में झगड़ा और मारपीट करता था। बताया जा रहा है कि बेटे के लगातार लड़ाई-झगड़े और मारपीट से परेशान होकर पिता ने उस पर टंगिया से कई बार हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
The post CG BREAKING: जिस बेटे को पाला-पोसा, उसी की टंगिया से कर दी हत्या, आखिर ऐसा क्या हुआ कि पिता ही बन गया अपने बच्चे का कातिल? appeared first on Grand News.

