रायपुर। CG BREAKING: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने चुनावी रणनीति को मजबूती देने के लिए चुनाव टोली का गठन करते हुए सात नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
गठित चुनाव टोली में संतोष पाण्डेय समेत सात नेताओं को शामिल किया गया है। इसके अलावा चुनाव प्रचार और संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने के लिए आईटी, सोशल मीडिया और मीडिया टीम को भी जिम्मेदारी दी गई है।



