रायपुर। CG Transfer: छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने 30 अक्टूबर को दो अलग-अलग आदेश जारी कर 76 अधिकारियों-कर्मचारियों की पदस्थापना बदली है। पहली सूची में 53 और दूसरी में 23 नाम शामिल हैं। चार पुराने पदस्थापना आदेशों में संशोधन भी किया गया है।
स्थानांतरित अधिकारियों-कर्मचारियों को सात दिन के भीतर नई जगह कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित अवधि में कार्यभार नहीं संभालने पर पुराने स्थान से वेतन आहरित नहीं होगा।

वहीं, एक अन्य आदेश में सीएमओ विकास पाटले को निलंबन से बहाल कर नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा, जिला बालोद में पदस्थ किया गया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच जारी रहेगी। निलंबन अवधि का निराकरण जांच के गुण-दोष के आधार पर अलग से होगा।
देखें पूरी सूची और आदेश।


