राजनांदगांव। CG NEWS: शहर में आज ईओडब्ल्यू (EOW) और एसीबी (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, शहर के सनसिटी कॉलोनी स्थित गोलछा निवास एवं लालबाग स्थित बग्गा निवास पर जांच एजेंसियों ने दबिश दी।

बताया जा रहा है कि कार्रवाई के लिए ईओडब्ल्यू और एसीबी की दो अलग-अलग टीमें पहुंचीं। दोनों टीमों में करीब 10 अधिकारी शामिल बताए जा रहे हैं, जो अलग-अलग वाहनों से मौके पर पहुंचे।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई कथित शराब घोटाले से जुड़े वित्तीय अनियमितता के मामले में की जा रही है। फिलहाल जांच एजेंसियों की कार्रवाई जारी है। छापेमारी के दौरान क्या-क्या दस्तावेज या अन्य साक्ष्य मिले हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।


