रायपुर। CG Sports News: रायपुर में जिला स्तरीय एथलेटिक्स NIDJAM (National Inter District Junior Athletic Meet) नीड जाम 2026 प्रतियोगिता का भव्य आयोजन रायपुर के स्वामी विवेकानंद कोटा स्टेडियम में किया गया।
जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रविशंकर धनकर ने बताया कि यह प्रतियोगिता जिला स्तरीय हो रही है जिसमें रायपुर के चारों ब्लॉक के स्कूलों के लगभग 55 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिसमें 13 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट 2026 नीड जाम मीट हैदराबाद में खेलेंगे।

जिसमें 14 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी ट्रायथलान – A,B,C में व 16 वर्ष के खिलाड़ियों हेतु 60 मीटर दौड़, 80 मीटर बाधा दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, 600 मीटर दौड़, गोला व भाला फेक आदि खेल आयोजित किये गए। इस कार्यक्रम में अतिथि एवं सहयोगी के रूप में रायपुर से श्री जी .एस . बामरा , पूर्व . प्रेसिडेंट छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन, महेंद्र आहूजा अध्यक्ष रायपुर जिला एथलेटिक्स संघ, परविंदर सिंह ग्रेवाल , पूर्व . जनरल सेक्रेटरी ऑफिसर एसोसिएशन (बीएसपी ), वर्किंग प्रेसिडेंट बी एस पी क्लब, नीता डुमरे, आदित्य ठाकुर जी, सचिव बलौदाबाजार एथलेटिक्स संघ, सुदर्शन सिंग सीनियर NIS एथलेटिक्स कोच , शहीद वीर हनुमान सिंग अवार्डी रविशंकर धनकर , सेक्रेटरी रायपुर डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स एसोसिएशन, दिनेश कुमार टांडी , एथलेटिक्स कोच ,एथलेटिक्स टेक्निकल ऑफिसियल, तुलसी राम साहू , कोच एथलेटिक्स टेक्निकल ऑफिसियल आशीष कुमार जायसवाल कोच ,एथलेटिक्स टेक्निकल ऑफिसियल, लक्ष्मण साहू , कोच ,एथलेटिक्स टेक्निकल ऑफिसियल, ए एस कुमार मंडावी , कोच ,एथलेटिक्स टेक्निकल ऑफिसियल, कार्यक्रम के विशेष सहयोगी कोषाध्यक्ष अनूप यदु धमतरी जिला एथलेटिक्स संघ, खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर के वरिष्ठ प्रशिक्षक टी. निंगराज रेड्डी, हिमांशु चंद्राकर, पुरिन्दर कोसरिया, मीरा साहू, सक्षम यादव ,व्यायाम शिक्षक प्रदीप यदु, रीतेश चंद्राकर, एवं प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले समस्त वालों का धन्यवाद किया और बताया कि हमारा प्रयास बच्चों को उचित प्लेसमेंट और सुविधा देना है जिससे यहां से घर-घर से खिलाड़ी निकले और तैयार होकर एशियन गेम्स ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियनशिप में खेले देश और राज्य का नाम रोशन करें यह एक प्रतियोगिता ही नहीं खिलाड़ियों की क्षमता नापना एवं उन्हें प्रेरणा देना है ताकि वह बेहतर से बेहतर प्रदर्शन करें।

